गाँव की साझी मुहिम

हमारे बारे में (About Ganv Ki Bagiya)

गाँव की बंजर ज़मीन को हरा-भरा बनाने और हमारे बुजुर्गों की आरामगाह (कब्रिस्तान) को साफ़-सुथरा व सुरक्षित रखने की मुहिम।

हमारा मकसद (Mission)

गाँव की बगिया हम सभी गाँव वालों की एक साझी कोशिश है। इसका मक़सद बेकार पड़ी ज़मीन को सुंदर व छायादार बगिया बनाना और कब्रिस्तान में चारदीवारी, पानी, रोशनी व साफ़-सफ़ाई का पक्का इंतज़ाम करना है। यहाँ मिलने वाले हर एक रुपये के दान का खुला हिसाब-किताब रखा जाता है ताकि हर कोई देख सके।

हमारा मुख्य सिद्धांत "पाई-पाई का साफ़ हिसाब और खुली किताब" है। कमेटी में आए हर एक रुपये का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाता है ताकि हर दानदाता यह जान सके कि उसका पैसा कहाँ और किस काम में लगा है।

बगिया विकास का लक्ष्य
1000+ पौधे, घास का लॉन, बच्चों के झूले, छायादार बैठक और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था।
कब्रिस्तान की सुरक्षा का लक्ष्य
मजबूत चारदीवारी और मेन गेट, नियमित सफाई, सोलर लाइट, पानी का बोरिंग और जल-निकासी।

कमेटी के ज़िम्मेदार (Committee)

कमेटी सदर / अध्यक्ष (President)
हाजी मोहम्मद असलम (सदर / अध्यक्ष)

गाँव की भलाई और आने वाली पीढ़ी के लिए हर किसी का साथ बहुत ज़रूरी है। आपके दिए एक-एक रुपये का पूरा हिसाब इस वेबसाइट पर सबके सामने खुला है।

खजांची (Treasurer)
जनाब मोहम्मद इरफान (खज़ांची / कोषाध्यक्ष)

बैंक, नकद और रोज़ाना के हिसाब-किताब की ज़िम्मेदारी। हर आमदनी और खर्चे का मिलान।

काम की देखरेख (Project Manager)
जावेद अली

बगिया के विकास, पेड़ लगाने, बाउंड्री वॉल बनाने और रख-रखाव के कामों की सीधी निगरानी।

गाँव वालों का साथ सभी गाँव वाले, नौजवान और गाँव से बाहर या परदेस में रहने वाले सभी साथी।
आगे के काम

आगे की योजनाएं (Future Plans)

पहला काम (स्टेप 1)
कब्रिस्तान की चारदीवारी व पक्का गेट

जानवरों से सुरक्षा और हिफ़ाज़त के लिए बाउंड्री वॉल और लोहे का मेन गेट।

दूसरा काम (स्टेप 2)
बोरिंग, पानी और सोलर लाइट

पानी के लिए समरसेबल पंप, टंकी, पाइपलाइन और रात में रोशनी के लिए सोलर लाइट।

तीसरा काम (स्टेप 3)
पेड़ लगाना और हरियाली

नीम, पीपल, शीशम, जामुन के 500+ छायादार पेड़ और उपयोगी पौधे लगाना।